REN21 की अक्षय ऊर्जा 2022 वैश्विक स्थिति रिपोर्ट

हाल ही में जारी REN21 की रिन्यूएबल्स 2022 वैश्विक स्थिति रिपोर्ट (Global Status Report) के अनुसार, भारत ने 2021 में अक्षय ऊर्जा क्षमता में लगभग 15.4 गीगावाट उर्जा को जोड़ा, जो चीन (136 GW) और संयुक्त राज्य अमेरिका (43 GW) के बाद तीसरा सबसे अधिक है। इसी के साथ भारत अक्षय ऊर्जा क्षमता में तीसरे स्थान पर पहुँच गया है।

महत्वपूर्ण तथ्यः रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने 2021 में 843 मेगावाट की पनबिजली क्षमता स्थापित की, जिससे कुल अक्षय उर्जा क्षमता 45.3 गीगावॉट हो गई।

  • इसके अनुसार भारत एशिया में नई सौर पीवी (Solar PV) क्षमता के लिए दूसरा सबसे बड़ा बाजार है और विश्व स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा है। भारत ने पहली बार जर्मनी को पीछे छोड़ते हुए कुल सौर ऊर्जा इंस्टॉलेशन में चौथा स्थान हासिल किया।
  • भारत को चीन, अमेरिका और जर्मनी के बाद कुल स्थापित पवन ऊर्जा क्षमता के लिए दुनिया में चौथे स्थान पर है।

REN21

  • REN21 विज्ञान, सरकारों, गैर सरकारी संगठनों आदि का एकमात्र वैश्विक अक्षय ऊर्जा समुदाय है, जो अक्षय के क्षेत्र में वैश्विक विकास पर नजर रखता है।
  • इसे 2004 में अक्षय ऊर्जा पर बॉन अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के परिणाम के रूप में स्थापित किया गया था।