ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स 2022

हाल ही में ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, मुकेश अंबानी ने अदानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी को पीछे छोड़ते हुए भारत के साथ-साथ एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का स्थान हासिल कर लिया है।

महत्वपूर्ण तथ्यः इस इंडेक्स के अनुसार, अंबानी की कुल संपत्ति 99.7 बिलियन डॉलर है। इन्होने 2022 में 9.69 बिलियन डॉलर जोड़े थे।

  • वैश्विक अरबपतियों की सूची में मुकेश अंबानी का 8वां स्थान है और गौतम अडानी का 9वां स्थान है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स में अदानी 98.7 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ 9वें स्थान पर है।
  • टेस्ला के सीईओ एलोन मस्क 227 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं।