चंद्रमा का एक नया व्यापक भूवैज्ञानिक मानचित्र

हाल ही में चीन द्वारा चंद्रमा का एक नया व्यापक भूवैज्ञानिक मानचित्र जारी किया गया। यह चंद्रमा का अब तक का सबसे विस्तृत नक्शा/मानचित्र है।

महत्वपूर्ण तथ्यः भूवैज्ञानिक मानचित्र के कारण चंद्रमा पर वैज्ञानिक अनुसंधान, अन्वेषण और लैंडिंग साइट चयन में महत्वपूर्ण योगदान देने की संभावना है।

  • चीनी वैज्ञानिकों ने चांग-ई प्रोजेक्ट नामक चीनी चंद्र अन्वेषण परियोजना के आंकड़ों के आधार पर उच्च-रिजॉल्यूशन स्थलाकृतिक मानचित्र बनाया है।
  • चीन द्वारा चांग-ई-5 मिशन को 2020 में प्रक्षेपित किया गया था। चांग-ई-5 मिशन का नाम चंद्रमा की प्राचीन चीनी देवी के नाम पर रखा गया है।
  • चांग-ई-5 को लॉन्ग मार्च-5 Y5 (Chang'e-5 Ko Long March-5 Y5) रॉकेट से चीन के वेनचांग स्पेस लॉन्च सेंटर से लॉन्च किया गया था।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी