पहला लिक्विड मिरर टेलीस्कोप

हाल ही में देश का पहला लिक्विड मिरर टेलीस्कोप (Liquid Mirror Telescope) उत्तराखंड के देवस्थल पहाड़ी के ऊपर स्थापित किया गया है।

महत्वपूर्ण तथ्यः हिमालय में 2,450 मीटर की ऊंचाई से लिक्विड मिरर टेलीस्कोप का उपयोग करके अब सुपरनोवा, गुरुत्वाकर्षण लेंस, अंतरिक्ष मलबे और क्षुद्रग्रहों जैसी क्षणिक या परिवर्तनशील वस्तुओं की पहचान करने में मदद मिलेगी।

  • इसकी मदद से कई आकाशगंगाओं और अन्य खगोलीय स्रोतों का अवलोकन करना संभव होगा।
  • यह टेलीस्कोप खगोल विज्ञान के लिए कमीशन किया जाने वाला दुनिया का पहला लिक्विड-मिरर टेलीस्कोप बन गया है।
  • लिक्विड मिरर टेलीस्कोप का पूर्ण पैमाने पर वैज्ञानिक संचालन अक्टूबर 2022 में शुरू किया जाएगा।
  • इस टेलीस्कोपके विकास में भारत, बेल्जियम, कनाडा, पोलैंड और उज्बेकिस्तान जैसे देश शामिल हैं।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी