पृथ्वी-II मिसाइल का परीक्षण

हाल ही में, भारत ने स्वदेशी रूप से विकसित परमाणु-सक्षम पृथ्वी-II मिसाइल का ओडिशा तट से सफलतापूर्वक परीक्षण किया। इस सतह से सतह पर मार करने वाली इस मिसाइल का परीक्षण एक मोबाइल लांचर से किया गया।

पृथ्वी-II मिसाइल के बारे में: यह स्वदेशी रूप से विकसित सतह से सतह पर मार करने वाली परमाणु-सक्षम मिसाइल है।

  • यह 500-1,000 किलोग्राम आयुध ले जाने में सक्षम है। इसकी मारक क्षमता 250 से 350 किलोमीटर है। यह मिसाइल उच्च स्तर की सटीकता के साथ लक्ष्य को भेदने में सक्षम है।
  • पृथ्वी-II, जिसका पहली बार 1996 में परीक्षण किया गया था, को वर्ष 2003 में भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल किया गया था।
  • इस मिसाइल को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने अपने एकीकृत निर्देशित मिसाइल विकास कार्यक्रम (IGMDP) के तहत निर्मित किया है।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी