अग्नि-4 मिसाइल का सफ़ल परीक्षण

6 जून, 2022 को ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से इंटरमीडिएट रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल अभ्यास परीक्षण किया गया।

  • अग्नि- IV के बारे में: अग्नि-IV मिसाइल सतह से सतह पर मार करने वाली दो चरणों वाली यह एक इंटरमीडिएट रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसकी मारक क्षमता 4000 किमी. है।
  • इस मिसाइल की लम्बाई 20 मीटर और इसका वजन 17 टन है।
  • अग्नि-IV अग्नि श्रृंखला मिसाइलों की चौथी श्रेणी है, जिसे पहले अग्नि II प्राइम के रूप में जाना जाता था। इसे भारत के DRDO द्वारा विकसित किया गया है और इसमें कई नवीन तकनीकों और मिसाइल प्रौद्योगिकी का प्रयोग किया गया है।
  • यह उच्च स्तर की विश्वसनीयता प्रदान करने के लिए आधुनिक और कॉम्पैक्ट एवियोनिक्स (compact avionics) से लैस है।
  • इसमें इन-फ्लाइट गड़बड़ी के लिए स्वयं को सही करने और मार्गदर्शन करने के लिए नवीनतम सुविधाएं विद्यमान हैं।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी