न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़

हाल ही में भारत के सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ को ‘राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण’ के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।

  • न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ को 13 मई, 2016 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।
  • इससे पहले, उन्होंने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया था।
  • उन्होंने बॉम्बे उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश के रूप में भी कार्य किया था।

GK फ़ैक्ट

  • राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण का गठन वर्ष 1995 को समाज के कमजोर वर्गों को मुफ्रत कानूनी सेवाएं प्रदान करने के लिए कानूनी सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के तहत किया गया है।
  • इसके कार्यकारी अध्यक्ष सर्वोच्च न्यायालय के दूसरे सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं।
  • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

लघु संचिका