लिज ट्रस बनी ब्रिटेन की प्रधानमंत्री

5 सितंबर, 2022 को भारतीय मूल के ब्रिटिश राजनेता और पूर्व चांसलर ऋषि सुनक को पराजित कर लिज ट्रस ब्रिटेन की 56वीं प्रधानमंत्री निर्वाचित हुई हैं। लिज ट्रस ने 20,000 से अधिक मतों से भारतीय मूल के ऋषि सुनक को हराया।

  • लिज ट्रस ब्रिटेन की प्रधानमंत्री बनने वाली तीसरी महिला हैं। मार्गरेट थैचर पहली और थेरेसा मे दूसरी महिला प्रधानमंत्री थीं।
  • इन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जानसन का स्थान लिया है।

GK फ़ैक्ट

  • यूनाइटेड किंगडम, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड देशों का एक समूह है।
  • इसकी राजधानी लंदन है और मुद्रा पाउंड स्टर्लिंग है। लन्दन थेम्स नदी के किनारे स्थित है।

लघु संचिका