भारत के नए CDS अनिल चौहान

30 सितंबर, 2022 को अनिल चौहान को भारत का नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के नियुक्त किया गया। देश के पहले CDS बिपिन रावत के निधन के बाद से ही यह पद रिक्त था।

  • उनके पास सेना में कार्य करने का 40 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह मई 2021 में सेना से रिटायर हुए थे। लेफ्रिटनेंट जनरल (रिटायर्ड) अनिल चौहान वर्तमान में एनएससीएस के सैन्य सलाहकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
  • वह सेना के कई कमांड का सफल नेतृत्व कर चुके है। सेना का ‘ऑपरेशन सनराइज’ उनके दिमाग की उपज थी। बालाकोट में हुए हमले के दौरान वह सेना में डीजीएमओ पद पर कार्यरत थे। इन्होंने अंगोला में संयुक्त राष्ट्र मिशन में भी अपनी सेवाएं दी थी।
  • अनिल चौहान का जन्म 18 मई 1961 को गढ़वाल उत्तराखंड में हुआ था, तब गढ़वाल उत्तर प्रदेश का भाग था।
  • इन्हें सेना के ‘परम विशिष्ट सेवा मेडल’, अति विशिष्ट सेवा मेडल, ‘उत्तम युद्ध सेवा मेडल’ और ‘विशिष्ट सेवा पदक’ जैसे कई सेना मेडल से सम्मानित किया गया है।

लघु संचिका