गोलकीपर ग्लोबल गोल्स अवार्ड्स-2022

20 सितंबर, 2022 को न्यूयॉर्क के लिंकन सेंटर में बिलगेट्स एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा‘गोलकीपर्स ग्लोबल गोल्स अवार्ड्स’ प्रदान किए गए।

  • किसलिए मिलाः संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (Sustainable Development Goals - SDGs) को प्राप्त करने की दिशा में उनके असाधारण कार्य के लिए।

विजेता

देश

सम्बंधित क्षेत्र के लिए पुरस्कृत

राधिका बत्र

भारत

वंचित वर्ग के बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य समाधान प्रदान करने में उनके काम के लिए

जारा जोया

अफगानिस्तान

अफगानिस्तान से जुड़े लोगों की कहानियां बताने में उनकी प्रतिबद्धता और समर्पण के लिए पुरस्कार दिया गया।

वेनेसा नाकाटे

युगांडा

ये जलवायु कार्यकर्ता हैं। इन्हें सामाजिक क्रांति लाने के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

  • गैर-लाभकारी संगठन ‘एवरी इन्फैंट मैटर्स’ की सह-संस्थापक राधिका बत्र को भारत में वंचित वर्ग के बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य समाधान प्रदान करने में उनके काम के लिए पुरस्कृत किया गया है।
  • समाचार एजेंसी ‘रुखसाना मीडिया’ की संस्थापक पत्रकार जारा जोया को अफगानिस्तान से जुड़े लोगों की कहानियां बताने में उनकी प्रतिबद्धता और समर्पण के लिए पुरस्कार दिया गया।
  • वेनेसा नाकाटे युगांडा की एक जलवायु कार्यकर्ता हैं और वह अफ्रीका स्थित ‘राइज अप मूवमेंट’ तथा ‘ग्रीन स्कूल्स प्रोजेक्ट’ की संस्थापक हैं। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वोन डेर लेयेन को उनके देश में सामाजिक क्रांति लाने के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

लघु संचिका