राजू श्रीवास्तव

21 सितंबर, 2022 को मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता राजू श्रीवास्तव का दिल्ली के AIIMS अस्पताल में 58 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

  • इनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर में 25 दिसंबर, 1963 को हुआ था। इनका वास्तविक नाम सत्य प्रकाश श्रीवास्तव था।
  • वर्ष 1980 के दशक में हिन्दी फिल्म उद्योग में काम करने के लिये मुंबई गए। इनकी प्रसिद्ध फिल्में जिसमें इन्होंने अभिनय किया वह बाजीगर, बॉम्बे टू गोवा, आमदनी अठन्नी खरचा रुपैया आदि हैं। वे कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्रटर चैलेंज’ में उपविजेता भी बने थे।
  • ये स्पिन-ऑफ शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्रटर चैलेंज-चैंपियंस’ में ‘द किंग ऑफ कॉमेडी’ का खिताब के विजेता भी रहे।
  • ये उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन भी रहे।

लघु संचिका