महारानी एलिजाबेथ द्वितीय

8 सितंबर, 2022 को ब्रिटेन की सबसे लंबे समय (70 साल) तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की आयु में बालमोरल में निधन हो गया।

  • महारानी एलिजाबेथ एलेक्जेंड्रा मैरी विंडसर का जन्म 21 अप्रैल, 1926 को लंदन के मेफेयर में हुआ था। 2 जून, 1953 को 27 साल की उम्र में वेस्टमिंस्टर एब्बे में एलिजाबेथ को ताज पहनाया गया था।
  • 1952 को ब्रिटिश साम्राज्य की शासक बनीं महारानी एलिजाबेथ कुल 70 साल 211 दिन तक सिंहासन पर रहीं। वह दुनिया में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली शासन प्रमुख थीं।
  • महारानी ने ब्रिटेन के 15 प्रधानमंत्रियों को शपथ दिलाई, जिसमें विंस्टन चर्चिल से लेकर लिज ट्रस तक शामिल हैं।
  • राज परिवार के लंदन स्थित मुख्य आवास बकिंघम पैलेस ने महारानी के निधन के बाद परंपरा अनुसार प्रिंस चार्ल्स (73) को किंग और उनकी पत्नी कैमिला को क्वीन की उपाधि प्रदान की। भारत की तरफ से राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू रानी के अंतिम संस्कार में शामिल हुई।

लघु संचिका