विलंबित ऑर्डोविशियन व्यापक विलोपन

नवंबर 2021 में ‘नेचर जियोसाइंस’ नामक पत्रिका में प्रकाशित एक शोधपत्र ‘पहले व्यापक विलोपन’ के पीछे एक नया कारण सामने लेकर आया है, जिसे ‘विलंबित ऑर्डोविशियन व्यापक विलोपन’ (Late Ordovician mass entinction) के रूप में भी जाना जाता है।

महत्वपूर्ण तथ्यः शोधपत्र के अनुसार ठंडी जलवायु ने संभवतः महासागर परिसंचरण पैटर्न को बदल दिया, जिससे उथले समुद्रों से गहरे महासागरों में ऑक्सीजन युक्त पानी के प्रवाह में व्यवधान पैदा हुआ, परिणामस्वरूप समुद्री जीवों का बड़े पैमाने पर विलोपन हुआ।

  • लगभग 445 मिलियन वर्ष पूर्व के ऑर्डोविशियन व्यापक विलोपन में सभी प्रजातियों में से लगभग 85% प्रजातियां विलुप्त हो गई थी।

अन्य बड़ी विलोपन घटनाएं: लगभग 375 मिलियन वर्ष पूर्व ‘डेवोनियन व्यापक विलोपन’ (Devonian mass extinction) ने दुनिया की लगभग 75% प्रजातियों का सफाया कर दिया था।

  • लगभग 250 मिलियन वर्ष पूर्व ‘पर्मियन व्यापक विलोपन’ (Permian mass extinction), जिसे ‘ग्रेट डाइंग’ (Great Dying) के रूप में भी जाना जाता है, सभी प्रजातियों की 95% से अधिक विलुप्ति का कारण बना।
  • 200 मिलियन वर्ष पूर्व ‘ट्राइसिक व्यापक विलोपन’ ने कुछ डायनासोर सहित पृथ्वी की लगभग 80% प्रजातियों को समाप्त कर दिया था।

जीके फ़ैक्ट

  • कुछ शोधकर्ताओं के अनुसार वर्तमान में हम मानव-जनित जलवायु परिवर्तन के परिणामस्वरूप ‘छठे व्यापक विलोपन’ का अनुभव कर रहे हैं।

पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी