जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक 2022

जर्मनवाच, न्यू क्लाइमेट इंस्टीटड्ढूट और क्लाइमेट एक्शन नेटवर्क द्वारा संकलित जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक 2022 (Climate Change Performance Index: CCPI 2022) का 17वां संस्करण 9 नवंबर, 2021 को जारी किया गया।

महत्वपूर्ण तथ्यः वार्षिक जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक वर्ष 2005 से प्रकाशित किया जाता है।

  • CCPI 60 देशों और यूरोपीय संघ के जलवायु संरक्षण प्रदर्शन पर नजर रखने के लिए एक स्वतंत्र निगरानी उपकरण है। समग्र रैंकिंग के पहले तीन स्थानों पर किसी भी देश को जगह नहीं दी गई है।
  • सूचकांक में डेनमार्क चौथे, स्वीडन पांचवें, नॉर्वे छठे, यूनाइटेड किंगडम सातवें तथा मोरक्को आठवें स्थान पर है।
  • सूचकांक में सबसे अंतिम 64वें स्थान पर कजाकिस्तान है।

सूचकांक में भारत की स्थितिः समग्र रैंकिंग में भारत 69.22 के स्कोर के साथ 10वें स्थान पर है। भारत ने अक्षय ऊर्जा श्रेणी को छोड़कर उच्च प्रदर्शन किया है, अक्षय ऊर्जा श्रेणी में इसे ‘मध्यम’ स्थान दिया गया है। भारत अपेक्षाकृत कम प्रति व्यक्ति उत्सर्जन से लाभान्वित हो रहा है।

जीके फ़ैक्ट

  • ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन श्रेणी में भी पहले तीन रैंक को खाली रखा गया है। ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन के मामले में यूनाइटेड किंगडम, स्वीडन, मेक्सिको, चिली और मिस्र शीर्ष स्थान पर हैं। भारत यहां भी 31-42 के स्कोर के साथ 10वें स्थान पर है।

पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी