सिंहभूम में उभरा पृथ्वी का पहला भूभागः अध्ययन

एक नए अध्ययन ने व्यापक रूप से स्वीकृत उस दृष्टिकोण को चुनौती दी है जिसके अनुसार महाद्वीप लगभग 2.5 अरब साल पहले महासागरों से उभरे थे।

महत्वपूर्ण तथ्यः एक नए अध्ययन के अनुसार लगभग 3-2 अरब साल पहले पहली बार उभरने वाला महाद्वीपीय भू-भाग झारखंड का सिंहभूम क्षेत्र हो सकता है।

  • वैज्ञानिकों ने सिंहभूम में प्राचीन नदी चैनलों, ज्वार मैदानों और समुद्र तटों के भूगर्भीय साक्ष्यों के साथ 3.2 अरब वर्ष से अधिक पुराने बलुआ पत्थर पाए हैं, जो हवा के संपर्क में आने वाले सबसे पुरानी पर्पटी का प्रतिनिधित्व करते हैं।
  • शोधकर्ताओं ने ग्रेनाइट का अध्ययन किया, जो सिंहभूम क्षेत्र की महाद्वीपीय पर्पटी का निर्माण करते हैं।

जीके फ़ैक्ट

  • भारत, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के शोधकर्ताओं द्वारा किया गया यह अध्ययन पीएनएएस (PNAS) जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी