G-7 "ग्लोबल शील्ड" क्लाइमेट फ़ंडिंग

14 नवंबर, 2022 को जर्मनी द्वारा मिस्र में चल रहे COP-27 शिखर सम्मेलन में पाकिस्तान, घाना, बांग्लादेश, कोस्टारिका, फिजी, फिलीपींस और सेनेगल जलवायु आपदाओं से पीड़ित देशों को वित्त पोषण प्रदान करने के लिए G-7 फ्ग्लोबल शील्डय् पहल से धन प्राप्त करने वाले पहले कुछ देशों में शामिल होने की घोषणा की गई।

  • उद्देश्य- सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और जलवायु जोिखम बीमा को मजबूत करना तथा बाढ़ जैसी घटना से अत्यधिक प्रभावित देशों को तत्काल सहायता पहुंचाना।

मुख्य बिन्दु

  • जर्मनी द्वारा 14 नवंबर, 2022 को मिस्र में चल रहे सीओपी 27 शिखर सम्मेलन में इसकी घोषणा की गई थी।
  • ग्लोबल शील्ड क्लाइमेट फाइनेंस को जी-7 देशों (संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, जर्मनी, फ्रांस, इटली, यूनाइटेड किंगडम और जापान) द्वारा लॉन्च किया गया था।
  • ग्लोबल शील्ड का समन्वय जर्मनी द्वारा किया जाएगा और इसे 58 जलवायु संवेदनशील अर्थव्यवस्थाओं के ‘वी20’ समूह के सहयोग से विकसित किया जा रहा है।
  • इस कोष का उपयोग जलवायु प्रेरित आपदाओं से निपटने के लिए कम आय वाले और गरीब देशों की मदद के लिए किया जाएगा।
  • जर्मनी ने घोषणा की है कि वह फंड में 172 मिलियन अमेरिकी डालर का योगदान देगा।