सेना स्पेक्टाबिलिस

हाल ही में तमिलनाडु राज्य के नीलगिरि जिले में सेना स्पेक्टाबिलिस नामक एक आक्रामक विदेशी प्रजाति का पेड़ है, जो मुदुमलाई टाइगर रिजर्व क्षेत्र में तीव्र गति से वृद्धि कर रहा है।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • आक्रामक विदेशी प्रजाति एक ऐसी प्रजाति होती है, जो किसी खास विशिष्ट स्थान की मूल निवासी नहीं होती है और यह एक हद तक पर्यावरण, मानव अर्थव्यवस्था या मानव स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है। ऐसी प्रजातियां पौधे या जानवर हो सकते हैं।
  • आक्रामक विदेशी प्रजाति उस पारिस्थितिक तंत्र की संरचना में परिवर्तन का कारण बनती हैं।