अरिट्टापट्टी जैव विविधता विरासत स्थल

22 नवंबर, 2022 को तमिलनाडु सरकार ने मदुरै जिले के अरिट्टापट्टी और मीनाक्षीपुरम गांवों को राज्य का पहला जैव विविधता विरासत स्थल घोषित किया है।

  • उद्देश्य- संरक्षण उपायों के माध्यम से स्थानीय समुदायों के जीवन की गुणवत्ता में वृद्धि करना।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यह भारत का 35वां जैव विविधता विरासत स्थल है।
  • इसे जैव विविधता अधिनियम, 2002 की धारा 37 के तहत जैव विविधता विरासत स्थल घोषित किया गया है।
  • इस जैव विविधता विरासत स्थल का विस्तार 193-42 हेक्टेयर क्षेत्र पर होगा, जिसके अंतर्गत अरिट्टापट्टी गांव तथा मीनाक्षीपुरम गांव का क्षेत्र शामिल है।