वन लाइनर सामयिकी

  • हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में दुनिया की सबसे बड़ी वनस्पति को खोजा गया है। यह वनस्पति ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी तट दूर उथले पानी में खोजी गई है। इसकी लंबाई 180 किमी है और यह 20,000 हेक्टेयर के क्षेत्र में फैला हुआ है।
  • 16 जून, 2022 को भारत के राष्ट्रीय मानक निकाय यानी भारतीय मानक ब्यूरो (Bureau of Indian Standards) ने मिट्टी से बने गैर-विद्युत कूलिंग कैबिनेट के लिए एक भारतीय मानक-आईएस 17693: 2022 विकसित किया है। इसका नाम ‘मिट्टीकूल रेफ्रिजरेटर’ रखा गया है। यह एक पर्यावरण अनुकूल तकनीक प्रस्तुत करता है। इसका निर्माण गुजरात के अन्वेषक श्री मनसुख भाई प्रजापति ने किया है।
  • हाल ही में असम में ड्रैगनफ्लाई की एक नई प्रजाति की खोज की गई है, जिसका नाम नॉर्थईस्ट नेटवर्क (Northeast Network) की संस्थापक सदस्य मोनिशा बहल और ग्रीन हब (Green Hub) की संस्थापक रीता बनर्जी के नाम पर रखा गया है।
  • हाल ही में भारत सरकार ने चीतों को 2022 के अंत तक मध्य प्रदेश के कुनो पालपुर में जंगल में लेन हेतु दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया के साथ सौदे को अंतिम रूप दिया है।
  • हाल ही में अपने सदियों लंबे इतिहास में इराक की सावा झील पहली बार सूख गई है।
  • 8 जून 2022 को कनाडा सरकार ने कार्बन प्रदूषण को कम करने के लिए कनाडा का ग्रीनहाउस गैस ऑफसेट क्रेडिट सिस्टम लॉन्च किया है। कचरे से होने वाले ग्रीनहाउस गैसों को कम करना, जो कनाडा में ग्रीनहाउस गैसों के 7 प्रतिशत के लिए जिम्मेदार है, कनाडा के उत्सर्जन में कमी के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक प्रमुख घटक है।
  • हाल ही में वैज्ञानिकों ने कंबोडिया की मेकांग नदी में दुनिया की सबसे बड़ी रिकॉर्डेड मीठे पानी की मछली, विशालकाय स्टिंग्रे (stingray) मछली पकड़ी है। इसका वजन 300 किलोग्राम से कम था।