विश्व की पहली फि़शिंग कैट जनगणना

हाल ही में चिल्का झील में विश्व की पहली फिशिंग कैट जनगणना हुई है। यह जनगणना चिल्का डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा द फिशिंग कैट प्रोजेक्ट (The Fishing Cat Project) के सहयोग से की गई है।

महत्वपूर्ण तथ्यः मछली पकड़ने वाली बिल्ली एक घरेलू बिल्ली के आकार से दोगुनी होती है। इसके पूरे शरीर पर काले धब्बे और धारियों के निशान होते हैं।

  • मछली पकड़ने वाली बिल्ली भारत में एक आर्द्रभूमि के अंदर जैसे मैंग्रोव वन सुंदरवन और दलदल जैसे क्षेत्रों में पाई जाती है।
  • वे गंगा और ब्रह्मपुत्र नदी घाटियों के पास, पश्चिमी घाट और हिमालय की तलहटी में भी पाए जाते हैं।
  • ये नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, म्यांमार, कंबोडिया, थाईलैंड और इंडोनेशिया में पाए जाते है।

चिल्का झील

  • चिल्का झील एशिया की सबसे बड़ी खारे पानी की लैगून झील है, और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी तटीय लैगून है। यह ओडिशा के तट पर दया नदी के मुहाने पर स्थित है।
  • यह शीतकाल के दौरान प्रवासी पक्षियों को आकर्षित करने के साथ-साथ पौधों और जानवरों की कई संकटग्रस्त प्रजातियों का निवास स्थान है।
  • चिल्का झील को 1981 में रामसर कन्वेंशन के तहत भारत का प्रथम आर्द्रभूमि नामित किया गया था।
  • चिल्का झील मे इरावदी डॉल्फिन (Irrawaddy Dolphins) पाई जाती है।
  • कालिजई मंदिर चिल्का झील में एक द्वीप पर स्थित है।