चमगादड़ की एक नई प्रजाति

हाल ही में वैज्ञानिकों ने नोंगिखलेम वन्यजीवअभयारण्य (Nongkhyllem Wildlife Sanctuary) के पास बांस में रहने वाले चमगादड़ की एक नई प्रजाति की खोज की गई है।

महत्वपूर्ण तथ्यः इस नई चमगादड़ की प्रजाति का नाम ग्लिस्क्रोपस मेघलायनस (Glischropus meghalayanus) रखा गया है।

  • यह आकार में छोटा होता है और इसमें गहरे भूरे रंग के साथ पीला पेट होता है।
  • बाँस में रहने वाले चमगादड़ एक विशेष प्रकार के चमगादड़ होते हैं जो बाँस के इंटर्नाेड्स में रहते हैं, जिनमें विशेष रूपात्मक लक्षण होते हैं, जो उन्हें एक बाँस के अंदर के जीवन को अपनाने में मदद करते हैं।

नोंगिखलेम वन्यजीव अभयारण्य

  • नोंगिखलेम वन्यजीवअभयारण्य मेघालय के री-भोई (Ri-Bhoi) जिले में स्थित है और 29 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है।
  • इसअभयारण्य में जीवों की विभिन्न प्रजातियों जैसे रॉयल बंगाल टाइगर, क्लाउडेड लेपर्ड, इंडियन बाइसन और हिमालयन ब्लैक बियर आदि पाए जाते है। मेघालय में नोकरेक राष्ट्रीय उद्यान (Nokrek National Park) भी है।