‘यूबलफ़ेरिस पिक्टस’ प्रजाति की खोज

हाल ही में शोधकर्ताओं द्वारा तेंदुए जैसी दिखने वाली एक नई रंगीन प्रजाति ‘यूबलफेरिस पिक्टस’ (Eublepharis pictus) की पहचान की गई है।

महत्वपूर्ण तथ्यः इस प्रजाति को ‘पेंटेड लेपर्ड गेको’ (Painted Leopard Gecko) के नाम से भी जाना जाता है। यूबलफेरिस स्थलीय गेकोस की एक प्रजाति है, जो पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी एशिया की मूल निवासी है।

  • यह प्रजाति झाड़ी और घास के मैदानों के साथ मिश्रित शुष्क सदाबहार जंगलों में रहती है और यह निशाचर जीव है। भारत में यह प्रजाति आंध्र प्रदेश और ओडिशा के जंगलों में पाई जाती है।