युद्धाभ्यास/सैन्य अभियान

पहला भारतीय नौसेना-यूरोपीय संघ नौसैनिक बल अभ्यास

18-19 जून 2021 को अदन की खाड़ी में ‘पहला भारतीय नौसेना-यूरोपीय संघ नौसैनिक बल (EUNAVFOR) अभ्यास’ किया गया।

उद्देश्यः भारतीय नौसेना और यूरोपीय संघ नौसैनिक बल के बीच तालमेल, समन्वय और अंतर-संचालनशीलता के स्तर में वृद्धि को प्रदर्शित करना।

  • इस अभ्यास में चार नौसेनाओं के कुल पांच युद्धपोत ने हिस्सा लिया। भारतीय नौसेना के जहाज ‘आईएनएस त्रिकंद’ के अलावा इतालवी नौसेना जहाज ‘आईटीएस कैराबिनेरे’ (ITS Carabinere), स्पेन के नौसेना जहाज ‘ईएसपीएस नवर्रा’ (ESPS Navarra) और दो फ्रांसीसी नौसेना जहाज ‘एफएस टोन्नेर्रे’(FS Tonnerre) और ‘एफएस सुरकॉफ’ (FS Surcouf) इस अभ्यास में शामिल थे।

जीके फैक्ट

  • भारतीय नौसेना और यूरोपीय संघ नौसैनिक बल ‘विश्व खाद्य कार्यक्रम’ चार्टर के तहत तैनात ‘समुद्री डकैती रोधी अभियानों’ (बवनदजमत चपतंबल वचमतंजपवदे) और ‘जहाजों की सुरक्षा’ सहित अनेक मुद्दों पर साथ काम करते हैं।

पासेज अभ्यास

भारतीय नौसेना और वायु सेना ने 23-24 जून 2021 को युद्धपोतों और विमानों से जुड़े एक बड़े अभ्यास में, हिंद महासागर क्षेत्र से गुजरने के दौरान अमेरिकी नौसेना कैरियर स्ट्राइक ग्रुप ‘रोनाल्ड रीगन’ के साथ एक पासेज अभ्यास (Passage Eñercise) में हिस्सा लिया।

उद्देश्यः समुद्री अभियानों में व्यापक रूप से एकीकृत और समन्वय करने की क्षमता का प्रदर्शन करके द्विपक्षीय संबंधों और सहयोग को मजबूत करना।

  • भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस कोच्चि और आईएनएस तेग के साथ P8I और MiG 29K विमान और भारतीय वायु सेना ने कैरियर स्ट्राइक ग्रुप के साथ संयुक्त बहु-डोमेन अभियान (Joint multi-domain operations) में हिस्सा लिया, जिसमें निमिट्ज श्रेणी के विमानवाहक पोत रोनाल्ड रीगन, आर्ले बर्क श्रेणी के गाइडेड मिसाइल विध्वंसक ‘यूएसएस हाल्सी’ (USS Halsey) और तिकोंडेरोगा श्रेणी के गाइडेड मिसाइल क्रूजर ‘यूएसएस शीलो’ (USS Shiloh) शामिल थे।