- होम
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 1 अप्रैल, 2025
[1]. हाल ही में चर्चा में रहे, ‘त्रिभुवनदास पटेल’ किस क्षेत्र में प्रसिद्ध थे?
| [A]. सहकारी आंदोलन |
| [B]. राजनीतिक सुधार |
| [C]. कृषि अनुसंधान |
| [D]. औद्योगिक क्रांति |
Correct Answer: A [सहकारी आंदोलन]
[2]. सरहुल त्योहार मुख्य रूप से किस राज्य में मनाया जाता है?
| [A]. राजस्थान |
| [B]. झारखंड |
| [C]. उत्तर प्रदेश |
| [D]. मध्य प्रदेश |
Correct Answer: B [झारखंड]
[3]. हाल ही में, बौद्ध भिक्षुओं द्वारा बोधगया मंदिर अधिनियम (BTA), 1949 का विरोध क्यों किया जा रहा है?
| [A]. मंदिर की संरचना को बदला जा रहा है |
| [B]. मंदिर में बौद्धों के अलावा अन्य धर्मों के लोगों को आने से रोका जा रहा है |
| [C]. बौद्ध भिक्षु महाबोधि मंदिर पर पूर्ण नियंत्रण चाहते हैं |
| [D]. सरकार ने मंदिर को निजी संस्था को सौंप दिया है |
Correct Answer: C [बौद्ध भिक्षु महाबोधि मंदिर पर पूर्ण नियंत्रण चाहते हैं]
[4]. हाल ही में चर्चा में रहे, ’ ज़ेनोट्रांसप्लांटेशन’ (Xenotransplantation) का प्राथमिक उद्देश्य क्या है?
| [A]. अंग प्रत्यारोपण की कमी को दूर करना |
| [B]. जानवरों की नई प्रजातियाँ विकसित करना |
| [C]. खाद्य उत्पादन में वृद्धि करना |
| [D]. जैविक हथियारों का विकास करना |
Correct Answer: A [अंग प्रत्यारोपण की कमी को दूर करना]
[5]. हाल ही में चर्चा में रहे, ’कसामपट्टी पवित्र उपवन’ किस कारण से जैव विविधता के लिए महत्वपूर्ण है?
| [A]. यह 100 से अधिक बाघों का निवास स्थल है |
| [B]. इसमें दुर्लभ वनस्पतियों और जीवों की प्रजातियाँ पाई जाती हैं |
| [C]. यह भारत का सबसे बड़ा वन क्षेत्र है |
| [D]. यह एकमात्र स्थान है जहाँ दुर्लभ प्रवासी पक्षी आते हैं |
Correct Answer: B [इसमें दुर्लभ वनस्पतियों और जीवों की प्रजातियाँ पाई जाती हैं]


