- होम
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 18 मार्च, 2025
[1]. हाल ही में चर्चा में रहे, ‘फाइव आइज़ इंटेलिजेंस अलायंस’का मुख्य उद्देश्य क्या है?
| [A]. अंतरराष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा देना |
| [B]. साइबर सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ सहयोग करना |
| [C]. सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना |
| [D]. वैश्विक स्वास्थ्य संकटों का समाधान करना |
Correct Answer: B [साइबर सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ सहयोग करना]
[2]. हाल ही में चर्चा में रहे, ‘सबएक्यूट स्क्लेरोसिंग पैनएंसेफेलाइटिस’ (SSPE) के लक्षणों में से कौन सा लक्षण सामान्यतः नहीं होता?
| [A]. भूलने की बीमारी |
| [B]. मांसपेशियों में अकड़न |
| [C]. उच्च रक्तचाप |
| [D]. दौरे |
Correct Answer: C [उच्च रक्तचाप]
[3]. हाल ही में चर्चा में रहे, ‘INS इम्फाल’ की विशेषताएँ क्या हैं?
| [A]. यह केवल हवाई युद्ध संचालन के लिए सक्षम है। |
| [B]. यह मणिपुर की राजधानी पर आधारित पहला युद्धक टैंक है। |
| [C]. यह 164 मीटर लंबा और 7500 टन से अधिक वजन वाला विध्वंसक है। |
| [D]. इसे केवल तटीय सुरक्षा के लिए बनाया गया है। |
Correct Answer: C [यह 164 मीटर लंबा और 7500 टन से अधिक वजन वाला विध्वंसक है।]
[4]. कौन सा देश ‘फाइव आइज़ इंटेलिजेंस अलायंस’ का सदस्य नहीं है?
| [A]. अमेरिका |
| [B]. कनाडा |
| [C]. ऑस्ट्रेलिया |
| [D]. भारत |
Correct Answer: D [भारत]
[5]. भारत में सेमीकंडक्टर वेफर निर्माण सुविधाओं की स्थापना के लिए वित्तीय सहायता कौन सी योजना प्रदान करती है?
| [A]. सेमीकंडक्टर फैब्स के लिए योजना |
| [B]. संशोधित इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण क्लस्टर (EMC 2.0) |
| [C]. उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (PLI) योजना |
| [D]. राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स नीति 2019 |
Correct Answer: A [सेमीकंडक्टर फैब्स के लिए योजना]


