- होम
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 19 मार्च, 2025
[1]. हाल ही में चर्चा में रहे, स्पेसएक्स की ‘स्टारलिंक सेवा’ भारत में किन कंपनियों के साथ साझेदारी कर रही है?
| [A]. टाटा कम्युनिकेशंस और वोडाफोन आइडिया |
| [B]. भारती एयरटेल और रिलायंस जियो |
| [C]. बीएसएनएल और एमटीएनएल |
| [D]. माइक्रोसॉफ्ट और गूगल |
Correct Answer: B [भारती एयरटेल और रिलायंस जियो]
[2]. हाल ही में, किस कारण से भारतीय लंबी चोंच वाले गिद्धों की संख्या में भारी गिरावट आई है?
| [A]. जलवायु परिवर्तन |
| [B]. प्राकृतिक आवास की कमी |
| [C]. अवैध शिकार |
| [D]. डाइक्लोफेनाक नामक पशु चिकित्सा दवा |
Correct Answer: D [डाइक्लोफेनाक नामक पशु चिकित्सा दवा ]
[3]. हाल ही में स्वीकृत ‘चंद्रयान-5 मिशन’ किस देश के सहयोग से किया जाएगा?
| [A]. रूस |
| [B]. अमेरिका |
| [C]. जापान |
| [D]. फ्रांस |
Correct Answer: C [जापान]
[4]. हाल ही में चर्चा में रहे, ’बाइरफ्रिंजेंस’ (Birefringence) किस प्रकार की ऑप्टिकल घटना है?
| [A]. ध्रुवीकृत प्रकाश का अवशोषण |
| [B]. एक प्रकाश किरण का दो अलग-अलग किरणों में विभाजन |
| [C]. प्रकाश का पूर्ण परावर्तन |
| [D]. प्रकाश की ऊर्जा में वृद्धि |
Correct Answer: B [एक प्रकाश किरण का दो अलग-अलग किरणों में विभाजन]
[5]. हाल ही में, RBI को किस पहल के लिए सेन्ट्रल बैंक, लन्दन द्वारा डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन अवार्ड 2025 दिया गया?
| [A]. UPI और IMPS |
| [B]. प्रवाह और सारथी (Pravaah और Sarthi) |
| [C]. रुपे और भारत बिल पेमेंट सिस्टम (Rupay और Bharat Bill Payment System) |
| [D]. डिजिटल रूपी और NPCI (Digital Rupee और NPCI) |
Correct Answer: B [प्रवाह और सारथी (Pravaah और Sarthi)]


