देविका नदी परियोजना

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 3 जून, 2021 को ‘देविका नदी परियोजना’ (Devika River Project) की प्रगति की समीक्षा की।

  • महत्वपूर्ण तथ्यः राष्ट्रीय नदी संरक्षण योजना (NRCP) के तहत 190 करोड़ रुपये की परियोजना पर मार्च 2019 में काम शुरू हुआ।
  • परियोजना के तहत देविका नदी के किनारे स्नान घाटों (स्थल) को विकसित किया जाएगा, अतिक्रमण हटाया जाएगा, प्राकृतिक जल निकायों को बहाल किया जाएगा और श्मशान घाट के साथ जलग्रहण क्षेत्रें को विकसित किया जाएगा।
  • परियोजना में तीन वाहित मल उपचार संयंत्र, सुरक्षा बाड़ और छोटे जल विद्युत संयंत्र और तीन सौर ऊर्जा संयंत्र भी शामिल हैं।
  • देविका नदीः यह उधमपुर जिले की पहाड़ी सुधा महादेव मंदिर से निकलती है और पश्चिमी पंजाब (अब पाकिस्तान में) की ओर बहती है, जहां यह रावी नदी में मिल जाती है।
  • देविका नदी को ‘गंगा की छोटी बहन’ के रूप में भी जाना जाता है।
  • जून 2020 में डॉ जितेंद्र सिंह ने उधमपुर में देविका पुल का उद्घाटन भी किया था।

राष्ट्रीय नदी संरक्षण योजना 1995 में शुरू की गई एक केंद्रीय वित्त पोषित योजना है जिसका उद्देश्य नदियों के प्रदूषण को रोकना है।

राष्ट्रीय परिदृश्य