एसडीजी इंडिया इंडेक्स और डैशबोर्ड 2020-21
नीति आयोग द्वारा 3 जून, 2021 को ‘एसडीजी इंडिया इंडेक्स और डैशबोर्ड 2020-21’ (SDG India Index and Dashboard 2020-21) रिपोर्ट का तीसरा संस्करण जारी किया गया।
रिपोर्ट का शीर्षकः ‘एसडीजी इंडिया इंडेक्स और डैशबोर्ड 2020-21: पार्टनरशिप्स इन द डिकेड ऑफ एक्शन’ (SDG India Index and Dashboard 2020-21: Partnerships in the Decade of Action)।
सूचकांक के बारे में: यह सूचकांक देश में सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) से जुड़ी प्रगति की निगरानी के साथ ही साथ राज्यों और केन्द्र-शासित प्रदेशों के बीच प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देता है।
- भारत में संयुक्त राष्ट्र के सहयोग से विकसित एसडीजी इंडिया इंडेक्स 2020-21 सभी राज्यों और केन्द्र - शासित प्रदेशों की प्रगति को 115 संकेतकों पर आंकता है।
- राज्यों और केन्द्र-शासित प्रदेशों को उनके एसडीजी इंडिया सूचकांक अंकों के आधार पर वर्गीकृत किया जाता हैः
- प्रतियोगी (Aspirant): 0-49
- परफॉर्मर (Performer): 50-64
- फ्रंट-रनर (Front-runner): 65-99
- लक्ष्य हासिल करने वाला (Achiever): 100
समग्र परिणाम और निष्कर्षः देश के समग्र एसडीजी स्कोर में 6 अंकों का सुधार हुआ है, जो 2019-20 में 60 से बढ़कर 2020-21 में 66 पर पहुंच गया।
- यह सुधार लक्ष्य - 6 (साफ पानी और स्वच्छता) और लक्ष्य - 7 (सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा) में सुधार के परिणामस्वरूप हुआ है, जिनमें समग्र लक्ष्य स्कोर क्रमशः 83 और 92 हैं।
- समग्र सूचकांक में राज्यों में केरल शीर्ष (75 अंक) स्थान पर है, जबकि चंडीगढ़ ने 79 अंक हासिल करते हुए केंद्र-शासित प्रदेशों में अपना शीर्ष स्थान बनाए रखा, इसके बाद दिल्ली (68 अंक) का स्थान रहा।
2019-20 के स्कोर में सुधार के मामले में मिजोरम, हरियाणा और उत्तराखंड 2020-21 में क्रमशः 12, 10 और 8 अंकों की वृद्धि के साथ शीर्ष पर हैं। |
राष्ट्रीय परिदृश्य
- 1 नफ़ेड ने लॉन्च किया ‘पुष्टिकारक चावल भूसी तेल’
- 2 मॉडल किरायेदारी अधिनियम
- 3 देविका नदी परियोजना
- 4 स्वच्छ भारत मिशन- ग्रामीण की राष्ट्रीय योजना अनुमोदन समिति
- 5 दिव्यांग बच्चों के लिए ई-सामग्री विकसित करने संबंधित दिशा-निर्देश
- 6 2022 तक उत्तर-पश्चिम भारत में सभी घरों को पानी का नल कनेक्शन
- 7 बच्चों के लिए पार-दिव्यांगता शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र
- 8 2019 आम चुनावों पर एटलस
- 9 अदालती कार्यवाही की लाइव-स्ट्रीमिंग और रिकॉर्डिंग हेतु नियमों का मसौदा
- 10 देश में सबसे कम बाल लिंगानुपात उत्तराखंड में
- 11 सुरक्षित हम सुरक्षित तुम अभियान
- 12 तुलु भाषा के लिए राजभाषा के दर्जे की मांग
- 13 जलवायु परिवर्तन और मानव स्वास्थ्य
- 14 अपतटीय गश्ती पोत ‘सजग’
- 15 युद्ध इतिहास को सार्वजनिक करने संबंधित नीति
- 16 युवा
- 17 प्रोजेक्ट O2 फ़ॉर इंडिया
- 18 परफ़ॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स 2019-20
- 19 मसौदा सिनेमेटोग्राफ़ (संशोधन) विधेयक 2021
- 20 उच्च शिक्षा पर अखिल भारतीय सर्वेक्षण रिपोर्ट 2019-20