अपतटीय गश्ती पोत ‘सजग’

29 मई, 2021 को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने डिजिटल माध्यम से अपतटीय गश्ती पोत (Offshore Patrol Vessel -OPV) ‘सजग’ (Sajag) को भारतीय तटरक्षक बल में शामिल कर समुद्री हितों की रक्षा के लिए इसे राष्ट्र को समर्पित किया।

  • महत्वपूर्ण तथ्यः सजग का निर्माण ‘गोवा शिपयार्ड लिमिटेड’ द्वारा किया गया है।
  • भारतीय तटरक्षक बल के गठन की अवधारणा 1971 के युद्ध के बाद अस्तित्व में आई, जब यह आकलन किया गया कि समुद्री सीमाएं भूमि सीमाओं की तरह ही समान रूप से महत्वपूर्ण हैं।
  • बहु-आयामी तटरक्षक बल का खाका दूरदर्शी ‘रुस्तमजी समिति’ द्वारा तैयार किया गया था। 1978 में संसद के एक अधिनियम के माध्यम से भारतीय तटरक्षक बल का गठन किया गया था।
  • भारतीय तटरक्षक बल राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘तस्करी रोधी’ और ‘मादक पदार्थों रोधी’ अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

भारतीय तटरक्षक सेवा ने हाल ही में कोलंबो से दूर एक कंटेनर पोत ‘एक्स प्रेस पर्ल’ (XPress Pearl) पर व्यापक ‘अग्निशमन अभियान’ चलाया था। संभावित पर्यावरणीय खतरे से निपटने के लिए भारत और श्रीलंका के बीच किए गए समन्वित संयुत्तफ़ अभियान (coordinated joint operation) का नाम सागर आरक्षा II (Sagar Aaraksha II) रखा गया है।

राष्ट्रीय परिदृश्य