उच्च शिक्षा पर अखिल भारतीय सर्वेक्षण रिपोर्ट 2019-20
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोऽरियाल ‘निशंक’ ने 10 जून, 2021 को ‘उच्च शिक्षा पर अखिल भारतीय सर्वेक्षण रिपोर्ट 2019-20’ जारी की। यह रिपोर्ट देश में उच्च शिक्षा की वर्तमान स्थिति पर प्रमुऽ प्रदर्शन संकेतक प्रदान करती है।
- महत्वपूर्ण तथ्यः उच्च शिक्षा विभाग की प्रतिवर्ष जारी अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण कीशृंखला में यह 10वीं रिपोर्ट है।
- 2015-16 से 2019-20 तक पिछले पांच वर्षों में ‘छात्र नामांकन’ में 11.4% की बढ़ोतरी हुई है, जबकि उसी अवधि में उच्च शिक्षा में महिला नामांकन में 18.2% की बढ़ोतरी हुई है।
- रिपोर्ट की प्रमुख विशेषताएं: उच्च शिक्षा में ‘कुल नामांकन’ (Total Enrollment) 2018-19 में 3.74 करोड़ से 2019-20 में 11.36 लाख (3.04%) की बढ़ोतरी के साथ 3.85 करोड़ रहा। 2014-15 में कुल नामांकन 3-42 करोड़ था।
- ‘सकल नामांकन अनुपात’ (Gross Enrollment Ratio), जो कि उच्च शिक्षा में नामांकित पात्र आयु वर्ग के छात्रें का प्रतिशत है, 2014-15 में 24.3% के मुकाबले 2019-20 में 27.1% रहा।
- उच्च शिक्षा में ‘लैंगिक समानता सूचकांक’ (Gender Parity Index) 2018-19 में 1.00 के मुकाबले 2019-20 में 1.01 रहा। यह पात्र आयु समूह में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं के लिए उच्च शिक्षा में सापेक्ष पहुंच में सुधार का संकेतक है।
- पिछले पांच वर्षों में ‘राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों’ की संख्या में 80% की वृद्धि हुई है। 2015 में ऐसे 75 संस्थान थे, जो 2020 में 135 तक पहुंच गए।
2019-20 में उच्च शिक्षा में ‘छात्र शिक्षक अनुपात’ 26 रहा, जबकि3-38 करोड़ छात्रें ने ‘स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के कार्यक्रमों में नामांकन’ किया। शिक्षकों की कुल संख्या 15,03,156 है, जिसमें 57.5% पुरुष और 42.5% महिलाएं शामिल हैं। |
राष्ट्रीय परिदृश्य
- 1 नफ़ेड ने लॉन्च किया ‘पुष्टिकारक चावल भूसी तेल’
- 2 मॉडल किरायेदारी अधिनियम
- 3 देविका नदी परियोजना
- 4 स्वच्छ भारत मिशन- ग्रामीण की राष्ट्रीय योजना अनुमोदन समिति
- 5 दिव्यांग बच्चों के लिए ई-सामग्री विकसित करने संबंधित दिशा-निर्देश
- 6 2022 तक उत्तर-पश्चिम भारत में सभी घरों को पानी का नल कनेक्शन
- 7 बच्चों के लिए पार-दिव्यांगता शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र
- 8 2019 आम चुनावों पर एटलस
- 9 अदालती कार्यवाही की लाइव-स्ट्रीमिंग और रिकॉर्डिंग हेतु नियमों का मसौदा
- 10 देश में सबसे कम बाल लिंगानुपात उत्तराखंड में
- 11 सुरक्षित हम सुरक्षित तुम अभियान
- 12 तुलु भाषा के लिए राजभाषा के दर्जे की मांग
- 13 जलवायु परिवर्तन और मानव स्वास्थ्य
- 14 अपतटीय गश्ती पोत ‘सजग’
- 15 युद्ध इतिहास को सार्वजनिक करने संबंधित नीति
- 16 युवा
- 17 प्रोजेक्ट O2 फ़ॉर इंडिया
- 18 परफ़ॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स 2019-20
- 19 मसौदा सिनेमेटोग्राफ़ (संशोधन) विधेयक 2021
- 20 एसडीजी इंडिया इंडेक्स और डैशबोर्ड 2020-21