तुलु भाषा के लिए राजभाषा के दर्जे की मांग
जून 2021 में मुख्य रूप से कर्नाटक और केरल में तुलु (Tulu) भाषी लोगों ने सरकार से इसे राजभाषा (official language) का दर्जा देने और संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने का अनुरोध किया है।
- तुलु भाषाः तुलु एक द्रविड़ भाषा है, जो मुख्य रूप से कर्नाटक के दो तटीय जिलों दक्षिण कन्नड़ और उडुपी और केरल के कासरगोड जिले में बोली जाती है।
- वर्ष 2011 की जनगणना रिपोर्ट के अनुसार, भारत में तुलु भाषी लोगों की संख्या 18,46,427 है।
- रॉबर्ट काल्डवेल (1814-1891) ने अपनी पुस्तक, ‘ए कम्पेरेटिव ग्रामर ऑफ द द्रविडि़यन या साउथ-इंडियन फैमिली ऑफ लैंग्वेजेज’ में, तुलु को ‘द्रविड़ परिवार की सबसे विकसित भाषाओं में से एक’ बताया है।
- संविधान की आठवीं अनुसूचीः आठवीं अनुसूची से संबंधित संवैधानिक प्रावधान संविधान के अनुच्छेद 344(1) और 351 में हैं।
- वर्तमान में, संविधान की आठवीं अनुसूची में, असमिया, बंगाली, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, उडि़या, पंजाबी, संस्कृत, सिंधी, तमिल, तेलुगु, उर्दू, बोडो, संथाली, मैथिली और डोगरी सहित कुल 22 भाषाएँ शामिल हैं।
- लाभः आठवीं अनुसूची में शामिल होने पर तुलु को साहित्य अकादमी से मान्यता मिल जाएगी।
- तुलु पुस्तकों का अन्य मान्यता प्राप्त भारतीय भाषाओं में अनुवाद किया जा सकेगा; संसद सदस्य और विधायक क्रमशः संसद और राज्य विधान सभाओं में तुलु बोल सकते हैं;
- उम्मीदवार सिविल सेवा परीक्षा जैसी अखिल भारतीय प्रतियोगी परीक्षाओं में तुलु में परीक्षा दे सकते हैं।
तुलु की एक ‘समृद्ध मौखिक साहित्य परंपरा’ है, जिसमें लोक गीत ‘पद्दाना’ (paddana) और पारंपरिक लोक रंगमंच ‘यक्षगान’ शामिल हैं। |
राष्ट्रीय परिदृश्य
- 1 नफ़ेड ने लॉन्च किया ‘पुष्टिकारक चावल भूसी तेल’
- 2 मॉडल किरायेदारी अधिनियम
- 3 देविका नदी परियोजना
- 4 स्वच्छ भारत मिशन- ग्रामीण की राष्ट्रीय योजना अनुमोदन समिति
- 5 दिव्यांग बच्चों के लिए ई-सामग्री विकसित करने संबंधित दिशा-निर्देश
- 6 2022 तक उत्तर-पश्चिम भारत में सभी घरों को पानी का नल कनेक्शन
- 7 बच्चों के लिए पार-दिव्यांगता शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र
- 8 2019 आम चुनावों पर एटलस
- 9 अदालती कार्यवाही की लाइव-स्ट्रीमिंग और रिकॉर्डिंग हेतु नियमों का मसौदा
- 10 देश में सबसे कम बाल लिंगानुपात उत्तराखंड में
- 11 सुरक्षित हम सुरक्षित तुम अभियान
- 12 जलवायु परिवर्तन और मानव स्वास्थ्य
- 13 अपतटीय गश्ती पोत ‘सजग’
- 14 युद्ध इतिहास को सार्वजनिक करने संबंधित नीति
- 15 युवा
- 16 प्रोजेक्ट O2 फ़ॉर इंडिया
- 17 परफ़ॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स 2019-20
- 18 मसौदा सिनेमेटोग्राफ़ (संशोधन) विधेयक 2021
- 19 उच्च शिक्षा पर अखिल भारतीय सर्वेक्षण रिपोर्ट 2019-20
- 20 एसडीजी इंडिया इंडेक्स और डैशबोर्ड 2020-21