खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021

जैन (डीम्ड-टू-बी) यूनिवर्सिटी ‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021’ की विजेता रही। जैन यूनिवर्सिटी की टीम ने 20 स्वर्ण, 7 रजत और 5 कांस्य पदक के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।

  • लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने 17 स्वर्ण के साथ दूसरा और पंजाब विश्वविद्यालय ने 15 स्वर्ण पदक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
  • जैन यूनिवर्सिटी की तैराकी टीम ने कई तैराकी स्पर्धाओं में 20 से अधिक पदक जीते। शिव श्रीधर 11 स्वर्ण जीतकर स्टार तैराक के रूप में उभरे।
  • दुती चंद, श्रीहरि नटराज, ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर और दिव्यांश सिंह पंवार जैसे कई ओलम्पियन सहित शीर्ष भारतीय एथलीटों ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021 में भाग लिया।
  • खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का दूसरा संस्करण 24 अप्रैल से 3 मई, 2022 तक बेंगलुरू में आयोजित किया गया।
  • खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स भारत सरकार की 'खेलो इंडिया' पहल का हिस्सा है। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स देश भर के विश्वविद्यालयों के एथलीटों के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की बहु-खेल प्रतियोगिता है। इसका पहला 2020 में ओडिशा में आयोजित किया गया था।
  • इसका आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) और युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है।