निकहत जरीन

भारतीय मुक्केबाज निकहत जरीन ने 19 मई, 2022 को इस्तांबुल, तुर्की में अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (आईबीए) महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप 2022 में स्वर्ण पदक जीता।

  • निकहत ने 52 किग्रा वर्ग में फाइनल में थाईलैंड की जितपोंग जुटामास को 5-0 से पराजित किया।
  • 25 वर्षीय निकहत छ: बार की चैम्पियन मैरी कॉम, सरिता देवी, जेनी आर एल और लेखा केसी के बाद विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल करने वाली पांचवीं भारतीय महिला बन गई हैं।
  • 2018 में महान मुक्केबाज मैरी कॉम की जीत के बाद से यह भारत का पहला स्वर्ण पदक भी था।
  • तेलंगाना के निजामाबाद की रहने वाली जरीन पहली बार 2011 में 50 किग्रा में वर्ल्ड जूनियर बॉक्सिंग चैम्पियन बनने के बाद सुर्खियों में आईं।
  • महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप 2022 में निकहत के अलावा भारत की ओर से 57 किग्रा वर्ग में मनीषा मौन और 63 किग्रा वर्ग में परवीन हुडा ने कांस्य पदक जीता।