24वें ग्रीष्मकालीन डेफलम्पिक्स 2021

24वें ग्रीष्मकालीन डेफलम्पिक्स 2021 (24th Summer Deaflympics 2021) यानी बधिर ओलम्पिक 1 से 15 मई, 2022 तक ब्राजील के कैक्सियास डो सुल (Caxias Du Sul) में आयोजित किए गए।

  • डेफलम्पिक्स का शुभंकर 'रिंग-टेल्ड कोटी' (Ring-tailed Coati) था, जिसका नाम ‘नीनो’ (Nino) था।
  • यूक्रेन 137 पदक (स्वर्ण- 61, रजत- 38, कांस्य- 38) के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर रहा। 55 पदक (स्वर्ण- 20, रजत- 11, कांस्य- 24) के साथ यूएसए दूसरे स्थान पर रहा।
  • भारत ने ब्राजील के कैक्सियास डो सुल में 24वें डेफलम्पिक्स में 8 स्वर्ण, 1 रजत और 7 कांस्य पदक जीते। पदक तालिका में भारत नौवें स्थान पर रहा।
  • 65 एथलीटों के साथ भारत के अब तक का सबसे बड़े दल ने डेफलम्पिक्स 2021 में हिस्सा लिया।

भारत के स्वर्ण पदक विजेता-

  • धनुष श्रीकांत (पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल)
  • अभिनव देशवाल (पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल)
  • धनुष श्रीकांत और प्रियशा देशमुख (मिश्रित टीम 10 मीटर एयर राइफल)
  • बैडमिंटन टीम (मिश्रित टीम इवेंट)
  • जेरलिन जयराचगन (महिला एकल बैडमिंटन)
  • दीक्षा डागर (महिला गोल्फ)
  • जेरलिन जयराचगन और अभिनव शर्मा (मिश्रित युगल बैडमिंटन)
  • सुमित दहिया (पुरुषों की फ्रीस्टाइल कुश्ती 97 किग्रा)