आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप 2022

मई 2022 में जर्मनी के सुहल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) (International Shooting Sport Federation: ISSF) जूनियर विश्व कप 2022 में भारत कुल 33 पदकों के साथ शीर्ष पर रहा।

  • भारत ने 13 स्वर्ण पदक, 15 रजत पदक और 3 कांस्य पदक जीते। इटली 4 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर रहा।
  • अनीश भानवाला, विजयवीर सिद्धू और समीर ने पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में में स्वर्ण पदक जीता।
  • सिमरनप्रीत कौर बरार और विजयवीर सिद्धू ने मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
  • 2021 में, भारत ने आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में 43 पदक - 17 स्वर्ण, 16 रजत और 10 कांस्य जीते थे।