भारत बना पहली बार थॉमस कप का विजेता

भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने 15 मई, 2022 को पहली बार थॉमस कप जीतकर इतिहास रच दिया।

  • भारत ने बैंकॉक में आयोजित इस टूर्नामेंट में 14 बार के चैम्पियन इंडोनेशिया को 3-0 से पराजित किया।
  • विश्व चैम्पियनशिप के पदक विजेता लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत और चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की विश्व की आठवें नंबर की युगल जोड़ी ने यादगार प्रदर्शन करते हुये भारत को 3-0 से जीत दिलाई।
  • सेन ने दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी एंथनी सिनिसुका गिनटिंग को 8-21, 21-17, 21-16 से पराजित कर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई।
  • सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की युगल जोड़ी ने इसके बाद मोहम्मद अहसन और केविन संजय सुकामुल्जो को 18-21, 23-21, 21-19 से पराजित किया।
  • दूसरे एकल में, श्रीकांत ने एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता जोनाथन क्रिस्टी को 21-15, 23-21 से पराजित किया।
  • महिलाओं के इवेंट में फाइनल में दक्षिण कोरियाई टीम ने चीन पर 3-2 से जीत हासिल कर दूसरी बार उबेर कप का खिताब अपने नाम किया
  • 2022 थॉमस और उबेर कप टूर्नामेंट 8 से 15 मई 2022 तक बैंकॉक, थाईलैंड में इम्पैक्ट एरिना में आयोजित किया गया था। यह थॉमस कप का 32वां और उबेर कप का 29वां संस्करण था।
  • 'थॉमस एवं उबेर कप' बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) के सदस्य संघों की पुरुष और महिला राष्ट्रीय टीमों द्वारा खेली जाने वाली द्विवार्षिक अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप है।