इंडियन बैंक को श्रीलंका के ‘वॉस्ट्रो खाता’ खोलने को मंजूरी

इंडियन बैंक को श्रीलंका के तीन बैंकों के विशेष रुपी वॉस्ट्रो अकाउंट्स (rupee vostro accounts) खोलने के लिए आरबीआई (RBI) ने मंजूरी दी है।

महत्वपूर्ण तथ्यः इस व्यवस्था के तहत भारतीय आयातक इन वॉस्ट्रो खातों में रुपये में जमा करते हैं, जो विदेशी बैंकों ने भारत में खुलवाए हैं।

  • वॉस्ट्रो खातों में अतिरिक्त रकम से भारतीय निर्यातकों के बकाया चुकाए जाते हैं।
  • आरबीआई ने तीन वॉस्ट्रो खातों के लिए मंजूरी दी है।
  • स्थानीय मुद्रा में वॉस्ट्रो खाते की मदद से, श्रीलंका अपनी घटती डॉलर आपूर्ति की चिंता किए बिना भारत से निर्बाध रूप से आयात करने में सक्षम होगा।
  • वॉस्ट्रो खाते श्रीलंका को भारत द्वारा विस्तारित रुपये की लाइनों का उपयोग करने में सहायता करेंगे और अर्थव्यवस्था को स्थिर करने में योगदान देंगे।

क्या है वॉस्ट्रो अकाउंट?: यह एक ऐसा अकाउंट होता है, जो एक बैंक दूसरे बैंक के लिए खोलता है। अर्थात खाता विदेशी बैंक का होगा, लेकिन करेंसी उस देश की होगी, जहां वॉस्ट्रो अकाउंट खोला गया है।

  • इस व्यवस्था के जरिए आयात (import) करने वाले भारतीय आयातक (importer) रुपये में पेमेंट भुगतान करेंगे और इस भुगतान को विदेशी बैंकों के स्पेशल वॉस्ट्रो अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाएगा।

आर्थिक परिदृश्य