UPI लेनदेन दिसंबर में रिकॉर्ड ऊंचाई पर

भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ने दिसंबर में कुल 12.82 ट्रिलियन (+174.6 बिलियन) मूल्य के रिकॉर्ड 7.82 बिलियन लेनदेन प्रोसेस किये।

महत्वपूर्ण तथ्यः यह नवंबर की मासिक तुलना में 7.12% और मूल्य में 7.73% की वृद्धि दर्शाता है।

  • साल-दर-साल आधार पर वॉल्यूम और वैल्यू में क्रमशः 71% और 55% की बढ़ोतरी हुई।
  • 2022 में, UPI ने 125.94 ट्रिलियन रुपये के 74 बिलियन से अधिक लेनदेन तथा 2021 में, इसने 71.54 ट्रिलियन रुपये के 38 बिलियन लेनदेन को संसाधित किया था।
  • यह मात्रा में 90% और मूल्य में 76% की वृद्धि का प्रतिनिधित्व करता है।
  • UPI अक्टूबर 2019 में 1 बिलियन, अक्टूबर 2020 में 2 बिलियन और जनवरी 2021 में 3 बिलियन तक पहुंच गया था।

आर्थिक परिदृश्य