RBI ने उत्कर्ष 2.0 लांच किया

आरबीआईने उत्कर्ष 2.0 नामक नियामक और पर्यवेक्षी तंत्र को मजबूत करने के लिए केंद्रीय बैंक की मध्यम अवधि की रणनीति के दूसरे चरण की शुरुआत की।

महत्वपूर्ण तथ्यः यह 2023-2025 की अवधि के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artifical Intelligence- AI) और मशीन लर्निंग (Machine Learning-ML) पर आधारित प्लेटफॉर्म है।

  • उत्कर्ष 2-0 डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने और द्विपक्षीय, बहुपक्षीय व्यापार में भारतीय रुपये की स्वीकृति की दिशा में एक अनूठा अवसर देता है।
  • 2019-2022 की अवधि को कवर करने वाला पहला रणनीति ढांचा (उत्कर्ष 2022) जुलाई 2019 मे शुरू किया गया था।
  • कार्यनीति रूपरेखा (उत्कर्ष 2022) का पहला संस्करण, जो2019 से 2022 की अवधि हेतु था, जुलाई 2019 में लॉन्च किया गया था।
  • उत्कर्ष 2.0 उत्कर्ष 2022 की तरह छः विजन स्टेटमेंट के साथ-साथ कोर उद्देश्य, मूल्य और मिशन स्टेटमेंट हैं।

उत्कर्ष 2.0 में 2023-25 की अवधि हेतु विजनः अपने वैधानिक और अन्य कार्यों के निष्पादन में उत्कृष्टता।

  • भारतीय रिजर्व बैंक में नागरिकों एवं संस्थानों का सुदृढ़ विश्वास।
  • राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय भूमिकाओं में संवर्धित प्रासंगिकता एवं महत्व।
  • पारदर्शी, उत्तरदायी एवं आचारनीति संचालित आंतरिक शासन।
  • सर्वोकृष्ट व पर्यावरण अनुकूल डिजिटल एवं भौतिक आधारभूत संरचना।
  • नवोन्मेषी, क्रियाशील एवं कुशल मानव संसाधन।

आर्थिक परिदृश्य