वैश्विक खाद्य कीमतों में लगातार नौवीं मासिक गिरावट दर्ज

संयुक्त राष्ट्र की खाद्य एजेंसी (U.N. Food Agency) के अनुसारवैश्विक खाद्य कीमतों (World Food Prices) में दिसंबर 2022 में लगातार नौवीं मासिक गिरावट दर्ज की गई है।

महत्वपूर्ण तथ्यः 2021 की तुलना में 2022 में वैश्विक खाद्य कीमतों में 14% से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है।

  • खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) का खाद्य मूल्य सूचकांक नवंबर के संशोधित 135.00 अंकों की तुलना में दिसंबर 2022 में औसतन 132.4 अंक रहा।
  • सूचकांक में गिरावट, वनस्पति तेलों के अंतरराष्ट्रीय मूल्य में भारी गिरावट के साथ-साथ अनाज और मांस की कीमतों में कुछ गिरावट से प्रेरित थी।
  • यह खाद्य मूल्य सूचकांक विश्व स्तर पर सबसे अधिक कारोबार वाली खाद्य वस्तुओं की अंतरराष्ट्रीय कीमतों को ट्रैक करता है।

आर्थिक परिदृश्य