डब्लू टी ओ का मत्स्य सब्सिडी समझौता

स्विट्जरलैंड ने 20 जनवरी को औपचारिक रूप सेडब्लू टी ओ का मत्स्य सब्सिडी समझौता स्वीकार करने वाला विश्व का पहला देश बन गया है।

मुख्य बिन्दुः इस समझौते को 12-17 जून, 2022 को जिनेवा मैं आयोजित 12वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में आम सहमती से अपनाया गया था।

  • यह समझौता हानिकारक सब्सिडियों को रोकने के लिए नए बाध्यकारी व बहुपक्षीय नियम निर्धारित करता है। हानिकारक सब्सिडियां दुनिया के मत्स्य भंडार में हो रही व्यापक गिरावट का एक प्रमुख कारण हैं।
  • यह पर्यावरण पर ध्यान केंद्रित करने वाला विश्व व्यापार संगठन का पहला समझौता है। साथ ही, WTO की स्थापना के बाद से इस संगठन का यह केवल दूसरा समझौता है।
  • यह समझौता अवैध, अप्रतिबंधित और अनियमित (IUU) मत्स्यन के लिए सब्सिडी प्रदान करने पर प्रतिबंध लगाता है।

आर्थिक परिदृश्य