डब्ल्यू बोसॉन
हाल में अमेरिका में 'कोलाइडर डिटेक्टर एट फर्मिलैब' (Collider Detector at Fermilab) साझेदारी के शोधकर्ताओं ने 'डब्ल्यू बोसॉन' (W boson) के द्रव्यमान का सटीक मापन करने की घोषणा की है।
महत्वपूर्ण तथ्य: शोधकर्ताओं के अनुसार डब्ल्यू बोसॉन कण भौतिकी मानक मॉडल (standard model of Particle physics) के पूर्वानुमानों की तुलना में अधिक भारी है। इसलिए यह ‘मानक मॉडल’ द्वारा पेश किए गए विवरण की अपूर्णता को दर्शाता है।
कण भौतिकी मानक मॉडल: मानक मॉडल ब्रह्मांड को नियंत्रित करने वाली चार मूलभूत शक्तियों में से केवल तीन- विद्युत चुंबकत्व, मजबूत बल (strong force) और कमजोर बल (weak force) की व्याख्या करता है। जबकि 'गुरुत्वाकर्षण' को पूरी तरह से छोड़ देता है। इसलिए मानक मॉडल को अधूरा माना जाता है। इसके अलावा मानक मॉडल में ‘डार्क मैटर कणों’ का विवरण शामिल नहीं है।
डब्ल्यू बोसॉन के बारे में: 1983 में खोजा गया, डब्ल्यू बोसॉन एक मूलभूत कण (fundamental particle) है।
- जेड बोसॉन (Z boson) के साथ, मिलकर यह कमजोर बल के लिए जिम्मेदार होते हैं।
- डब्ल्यू बोसॉन, जो विद्युत आवेशित होता है, कणों की बनावट को बदल देता है।
- ‘डब्ल्यू बोसॉन’, प्रोटॉन को न्यूट्रॉन में तथा न्यूट्रॉन को प्रोटॉन में बदल देते है। ये कजोर बल के माध्यम से ‘परमाणु संलयन’ की क्रिया को शुरू कर देते हैं, जिससे ‘तारों’ में दहन-क्रिया शुरू हो जाती है।
- ‘फोटॉन’, जो कि द्रव्यमान रहित होते हैं, के विपरीत ‘डब्ल्यू बोसॉन’ काफी भारी होते हैं।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
- 1 वन लाइनर सामयिकी
- 2 वायरलेस जैमर की अवैध बिक्री के खिलाफ एडवाइजरी
- 3 फंगल अर्क से बनी जैव सामग्री घावों को भरने में सहायक
- 4 टोमैटो फ्लू
- 5 एस्ट्रोसैट ने ब्लैकहोल का 500वीं बार निर्माण होने का पता लगाया
- 6 आनुवंशिक रूप से संशोधित फसल अनुसंधान मानदंडों में छूत
- 7 गगनयान मिशन के लिये एचएस 200 सॉलिड रॉकेट बूस्टर
- 8 नौसैनिक एंटी-शिप मिसाइल
- 9 शिगेला
- 10 आकस्मिक नवजात मृत्यु सिंड्रोम
- 11 सैजिटेरियस ए* की पहली तस्वीर जारी
- 12 रेस्पिरेटरी सिंकाइटियल वायरस
- 13 चन्द्रमा की मिट्टी में पहली बार उगाये गए पौधे
- 14 मंकीपॉक्स
- 15 भारत का पहला 5जी टेस्टबेड
- 16 परम पोरुल सुपरकंप्यूटर
- 17 इसरो का शुक्र मिशन