नौसैनिक एंटी-शिप मिसाइल

भारतीय नौसेना ने 18 मई, 2022 को ओडिशा के तट पर एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर), चांदीपुर से एक नौसेना हेलीकॉप्टर से स्वदेशी रूप से विकसित नौसैनिक एंटी-शिप मिसाइल (कम दूरी) [Naval Anti-Ship Missile (Short Range) NASM-SR] का पहला उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक किया।

महत्वपूर्ण तथ्य: NASM-SR को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित किया गया है।

  • NASM-SR की मारक क्षमता 55 किमी है और इसका वजन 385 किलोग्राम है। NASM-SR 100 किग्रा की युद्धक सामग्री ले जाने में सक्षम है।
  • यह 0.8 मैक की गति से उड़ सकती है। लक्षित नौसेना के जहाजों को इसकी सब-सोनिक गति के कारण इसका पता लगाना मुश्किल हो जाता है।
  • NASM-SR को समुद्र में जहाजों को लक्षित करने के लिए किनारे से भी दागा जा सकता है।
  • यह मिसाइल 'सी ईगल' मिसाइलों की जगह लेगी, जो वर्तमान में नौसेना के साथ प्रयोग में हैं।

GK फैक्ट

  • NASM-SR का उपयोग नए MH-60R मल्टी-रोल हेलीकॉप्टरों के साथ किया जाएगा, जिन्हें नौसेना में शामिल किया जा रहा है।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी