आईसीई 360 सर्वेक्षण 2021

जनवरी 2022 में मुंबई स्थित थिंक टैंक ‘पीपुल्स रिसर्च ऑन इंडियाज कंज्यूमर इकोनॉमी’(PRICE) द्वारा संचालित ‘आईसीई 360 सर्वेक्षण 2021’ (ICE 360 Survey 2021) के परिणाम जारी किए गए।

महत्वपूर्ण तथ्यः PRICE के निष्कर्षों में 2016 के आंकड़ों की तुलना में वार्षिक घरेलू आय में व्यापक असमानता का दावा किया गया है। इसमें 2021 में सबसे गरीब 20% आबादी की आय में 52-6% की गिरावट दर्ज की गई है।

  • 20% निम्न मध्यम वर्ग ने भी आय में 32.4% की गिरावट का सामना किया है। जबकि सबसे अमीर 20% की आय में लगभग 39% की वृद्धि दर्ज की गई है।
  • अप्रैल और अक्टूबर 2021 के बीच किए गए सर्वेक्षण के पहले दौर में 200,000 परिवारों और दूसरे दौर में 42,000 परिवारों को कवर किया गया। यह सर्वेक्षण 100 जिलों के 120 कस्बों और 800 गांवों में किया गया।
  • महामारी ने शहरी गरीबों को सबसे अधिक प्रभावित किया और उनकी घरेलू आय को काफी कम कर दिया है।
  • शहरी क्षेत्रें में सबसे गरीब लोगों (20%) की हिस्सेदारी 2016 में लगभग 10% से बढ़कर 2021 में 30% हो गई है, जबकि इसी अवधि में ग्रामीण क्षेत्रें में रहने वाले गरीबों की संख्या 90% से घटकर 70% हो गई है।

आर्थिक परिदृश्य