Login
हल प्रश्न पत्र
मुख्य परीक्षा
मुख्य परीक्षा
1
जीवाश्म ईंधन से उत्सर्जित कार्बन डाइऑक्साइड में कोयला ईंधन की भागीदारी 40% है। कोयला खनन से पर्यावरण तथा स्थानीय निवासी प्रभावित होते हैं। इन तथ्यों के बावजूद, कोयला अभी भी बिजली उत्पादन का सबसे बड़ा संसाधन है। टिप्पणी करें।
2
भारत में संतुलित वित्तीय संघवाद की आवश्यकता क्यों है? क्या आपको लगता है कि राज्यों के राजकोषीय अधिकार, केंद्र सरकार द्वारा कम किए जा रहे हैं?
3
हालाँकि, पिछले कुछ वर्षों से भारत की आर्थिक विकास दर में सकारात्मक वृद्धि हुई है, लेकिन समावेशी विकास नहीं हो रहा है। इस कथन की व्याख्या करें।
4
स्मार्ट फेंसिंग क्या है? सीमा प्रबंधन में प्रौद्योगिकी की भूमिका स्पष्ट करें।
5
आरटीआई अधिनियम 2005 को लागू करने के बाद लगातार आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम का उपयोग करने के संदर्भ का आलोचनात्मक विश्लेषण करें।
6
RCEP की सदस्यता भारत के लिए कई अवसर प्रस्तुत करती है; लेकिन मौजूदा दौर की वार्ता भारत की आशंकाओं को दूर करने में विफल रही है। टिप्पणी करें।
7
प्रतिकूल जलवायु परिवर्तन के परिपेक्ष्य में वनस्पतियों एवं जीवों का संरक्षण जहां वैश्विक चिंता का मुद्दा बन चुका है, वहीं वनवासियों की आजीविका का अधिकार एक मानवीय मुद्दा है। इन दोनों मुद्दों के बीच संतुलन बनाने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं? स्पष्ट करें।
8
मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम महत्वपूर्ण बदलाव है, जो यदि समय पर आने वाली चुनौतियों का सामना कर ले तो टीकाकरण द्वारा लाखों बच्चों की जान बचाई जा सकती है। आलोचनात्मक रूप से इस कथन का विश्लेषण करें।
9
फेक न्यूज पर अंकुश लगाने का मुद्दा गोपनीयता बनाम सुरक्षा की बहस में उलझ गया है। इस परिपेक्ष्य में विनियमन एवं कानून में संतुलन की आवश्यकता का गंभीर रूप से विश्लेषण करें।
10
यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज उपलब्ध करवाने के लक्ष्य को प्राप्त करने में आयुष्मान भारत योजना के महत्व पर चर्चा करें।
11
इस समय जब विश्व में घृणा, भय और हिंसा की घटनाओं में वृद्धि हो रही है तो हमें धर्मनिरपेक्ष, नैतिकता एवं खुशी को अपनाने की जरूरत है। धर्मनिरपेक्ष नैतिकता से आपका क्या तात्पर्य है?
12
एक प्रशासनिक अधिकारी से निष्पक्ष होने के साथ-साथ दयालु होने की उम्मीद की जाती है। इन मानदंडों को एक साथ अपनाना कैसे संभव है? उपयुक्त उदाहरणों के साथ बताएं।
13
रूस-पाकिस्तान-चीन के बीच बढ़ती निकटता घरेलू एवं अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्रों में भारत के लिए नई चुनौतियां हैं। विश्लेषण करें।
14
अफगान शांति प्रक्रिया को संचालित करने वाले सिद्धांतों पर चतुर्भुज (अमेरिका, चीन, रूस और पाकिस्तान) देशों द्वारा लिया गया रुख भारत के रुख से भिन्न है। इस क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण हितधारक होने के नाते क्या भारत को अपने अलग दृष्टिकोण पर कायम रहना चाहिए?
15
भारत में जनजातीय शिक्षा की स्थिति पर टिप्पणी करें और सुधार के लिए सुझाव दें।
16
भारत में गवाहों पर बढ़ते हमलों के मद्देनजर गवाह संरक्षण योजना के महत्व का विश्लेषण करें।
17
विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के पिछड़ेपन के कारणों तथा सरकार द्वारा उनके विकास के लिए उठाए गए कदमों की व्याख्या करें।
18
निचली न्यायपालिका के सामने आने वाली चुनौतियों का उल्लेख करें और इनके समाधान के उपाय बताएं।
19
अनुच्छेद 35A की ऐतिहासिक संदर्भ पर चर्चा करें तथा इसे समाप्त करने के कारण जम्मू एवं कश्मीर पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव की जांच करें।
20
भारतीय संघवाद, एक असममित संघवाद है। उपयुक्त उदाहरण के साथ व्याख्या करें।
Log Out
×
Are you sure you want to log-off?
Cancel
×
Dear Readers
Out of all the study materials published in this issue, you can study any five for free. To study further content, subscribe the e-magazine edition or buy monthly issue.