- होम
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 18 अक्टूबर, 2024
[1]. 17 अक्टूबर, 2024 को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नीति आयोग द्वारा आयोजित “अंतरराष्ट्रीय मेथनॉल संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी” (International Methanol Seminar and Expo) का उद्घाटन कहां किया?
| [A]. नई दिल्ली |
| [B]. जयपुर |
| [C]. ईटानगर |
| [D]. पुणे |
[2]. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 15 अक्टूबर, 2024 को नई दिल्ली में किन विषयों पर केंद्रित 3 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoEs) की स्थापना की घोषणा की?
| [A]. प्रौद्योगिकी, उद्योग एवं सतत विकास |
| [B]. स्वास्थ्य सेवा, कृषि एवं टिकाऊ शहर |
| [C]. खेल, स्वास्थ्य देखभाल एवं मनोरंजन |
| [D]. वित्त, अर्थशास्त्र एवं समावेशी विकास |
[3]. 17 अक्टूबर, 2024 को भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) डी.वाई. चंद्रचूड़ ने देश के अगले (51वें) मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए केंद्र सरकार को किस न्यायाधीश के नाम से संबंधित औपचारिक प्रस्ताव सौंपा?
| [A]. न्यायमूर्ति बी.आर. गवई |
| [B]. न्यायमूर्ति सूर्य कान्त |
| [C]. न्यायमूर्ति संजीव खन्ना |
| [D]. न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय |
[4]. 16 अक्टूबर, 2024 को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सदस्य देशों के प्रमुखों की 23वीं बैठक पाकिस्तान की अध्यक्षता में कहां आयोजित की गई?
| [A]. कराची |
| [B]. बीजिंग |
| [C]. पेशावर |
| [D]. इस्लामाबाद |
[5]. 3-6 नवंबर, 2024 के मध्य अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन सभा (ISA Assembly) का सातवां सत्र कहां आयोजित किया जाएगा?
| [A]. भारत मंडपम, नई दिल्ली |
| [B]. एलिसी पैलेस, पेरिस |
| [C]. राष्ट्रपति निलयम, हैदराबाद |
| [D]. राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान, गुरुग्राम |


