- होम
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 24 अक्टूबर, 2024
[1]. आयुष मंत्रालय द्वारा “वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद नवाचार” नामक थीम के साथ “9वां आयुर्वेद दिवस” (9thAyurveda Day) कब मनाया जाएगा?
| [A]. 29 अक्टूबर, 2024 |
| [B]. 30 अक्टूबर, 2024 |
| [C]. 28 अक्टूबर, 2024 |
| [D]. 27 अक्टूबर, 2024 |
[2]. 22 अक्टूबर, 2024 को केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के नये ‘लोगो’ तथा इसकी कितनी नागरिक केंद्रित सेवाओं का शुभारंभ किया?
| [A]. 5 नागरिक केंद्रित सेवाएं |
| [B]. 6 नागरिक केंद्रित सेवाएं |
| [C]. 7 नागरिक केंद्रित सेवाएं |
| [D]. 8 नागरिक केंद्रित सेवाएं |
[3]. 22 अक्टूबर, 2024 को केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने अंतरराष्ट्रीय धोखाधड़ी वाली कॉलों की पहचान करने और ग्राहकों तक पहुंचने से रोकने हेतु किस प्रणाली का शुभारंभ किया?
| [A]. धोखाधड़ी पहचान प्रणाली |
| [B]. अंतरराष्ट्रीय फेक कॉल ब्लॉकिंग प्रणाली |
| [C]. अंतरराष्ट्रीय स्पैम कॉल प्रबंधन प्रणाली |
| [D]. अंतरराष्ट्रीय इनकमिंग स्पूफ़्ड कॉल रोकथाम प्रणाली |
[4]. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा 23 अक्टूबर, 2024 को की गई घोषणा के अनुसार किस देश को 20-28 नवंबर, 2024 तक गोवा में आयोजित होने वाले भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) के 55वें संस्करण में “फोकस देश” के रूप में नामित किया गया है?
| [A]. जापान |
| [B]. फ़्रांस |
| [C]. न्यूजीलैंड |
| [D]. ऑस्ट्रेलिया |
[5]. 22 अक्टूबर, 2024 को नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (NESTS) ने आंध्र प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना और त्रिपुरा में फैले 50 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (EMRS) में किस कार्यक्रम के तीसरे चरण का शुभारंभ किया?
| [A]. उत्कृष्टता कार्यक्रम |
| [B]. कौशल विकास कार्यक्रम |
| [C]. संपूर्ण शिक्षा कार्यक्रम |
| [D]. अमेज़ॅन फ्यूचर इंजीनियर प्रोग्राम |


