- होम
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 01 सितंबर , 2026
[1]. हाल ही में चर्चा में रही ‘सिंधु जल संधि’ (Indus Waters Treaty) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- सिंधु जल संधि पर भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ष 1965 में हस्ताक्षर किए गए थे तथा विश्व बैंक ने इसकी मध्यस्थता की थी।
- संधि में विवाद समाधान की व्यवस्था है, जिसमें तटस्थ विशेषज्ञ की नियुक्ति और कुछ मामलों में मध्यस्थता न्यायालय (Court of Arbitration) को संदर्भित करने का प्रावधान शामिल है।
- भारत ने हाल ही में कहा है कि वह हेग में गठित मध्यस्थता न्यायालय के अधिकार को मान्यता नहीं देता और उसके निर्णयों को कानूनी रूप से अमान्य मानता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
| [A]. केवल 1 और 2 |
| [B]. केवल 2 और 3 |
| [C]. केवल 1 और 3 |
| [D]. 1, 2 और 3 |
Correct Answer: B [केवल 2 और 3]
[2]. निम्नलिखित में से किस फुटबॉल खिलाड़ी ने हाल ही में संन्यास की घोषणा की?
| [A]. क्रिस्टियानो रोनाल्डो |
| [B]. जूड बेलिंगहम |
| [C]. लियोनेल मेसी |
| [D]. किलियन एमबाप्पे |
Correct Answer: C [लियोनेल मेसी]
[3]. आईएनएस निपुण के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- इसमें रिमोटली ऑपरेटेड अंडरवाटर सिस्टम तथा डायनेमिक पोजिशनिंग क्षमता उपलब्ध है, जो जटिल जलमग्न अभियानों में सहायक हैं।
- यह सैचुरेशन, एयर और हीलियॉक्स डाइविंग के साथ-साथ पनडुब्बी बचाव अभियानों में सहायता करने में सक्षम है।
- आईएनएस निपुण निस्तार श्रेणी का पहला डाइविंग सपोर्ट वेसल है, जबकि आईएनएस निस्तार इस श्रेणी का दूसरा पोत है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 और 2 |
| [B]. केवल 2 और 3 |
| [C]. केवल 1 और 3 |
| [D]. 1, 2 और 3 |
Correct Answer: A [केवल 1 और 2]
[4]. भारतीय वायु सेना अंतरराष्ट्रीय स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 हाल ही में कहाँ शुरू हुई?
| [A]. वायु सेना स्टेशन पुणे |
| [B]. बेस रिपेयर डिपो, वायु सेना स्टेशन चंडीगढ़ |
| [C]. वायु सेना स्टेशन ग्वालियर |
| [D]. वायु सेना स्टेशन जोधपुर |
Correct Answer: B [बेस रिपेयर डिपो, वायु सेना स्टेशन चंडीगढ़]
[5]. 31 अगस्त से 1 सितंबर, 2026 के मध्य 26वां शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन कहाँ आयोजित किया जा रहा है?
| [A]. ताशकंद, उज्बेकिस्तान |
| [B]. अस्ताना, कजाखस्तान |
| [C]. बिश्केक, किर्गिज़स्तान |
| [D]. दुशांबे, ताजिकिस्तान |
Correct Answer: C [बिश्केक, किर्गिज़स्तान]


