- होम
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 1 जून, 2026
[1]. हाल ही में खोजी गई नई कैस्केड मेंढक प्रजाति ‘एमोलॉप्स कमल’ (Amolops kamal) निम्नलिखित में से किस राज्य में पाई गई है?
| [A]. अरुणाचल प्रदेश |
| [B]. मणिपुर |
| [C]. नगालैंड |
| [D]. मेघालय |
[2]. हाल ही में ‘जहाज पुनर्चक्रण क्रेडिट योजना’ के अंतर्गत ‘यूनिफाइड शिप रीसाइक्लिंग क्रेडिट नोट मॉड्यूल’ लॉन्च किया गया। इस योजना के तहत, हांगकांग अभिसमय के अनुरूप भारतीय शिपयार्डों में जहाजों का पुनर्चक्रण कराने वाले जहाज स्वामियों को जहाज के स्क्रैप मूल्य के कितने प्रतिशत के बराबर क्रेडिट नोट प्रदान किया जाता है?
| [A]. 20% |
| [B]. 30% |
| [C]. 40% |
| [D]. 50% |
[3]. हाल ही में चर्चा में रहे राष्ट्रीय बीज भंडार (National Seed Reserve-NSR) की स्थापना मुख्यतः किस उद्देश्य से की गई है?
| [A]. आनुवंशिक रूप से संशोधित (GM) बीजों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए |
| [B]. संकट एवं प्राकृतिक आपदाओं के दौरान गुणवत्तापूर्ण बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए |
| [C]. अंतरराष्ट्रीय बीज व्यापार को विनियमित करने के लिए |
| [D]. किसानों को फसल बीमा उपलब्ध कराने के लिए |
[4]. हाल ही में चर्चा में रहे जीरो कूपन जीरो प्रिंसिपल (ZCZP) इंस्ट्रूमेंट का सर्वाधिक उपयुक्त वर्णन निम्नलिखित में से कौन-सा है?
| [A]. ऐसा सरकारी बॉण्ड जो समय-समय पर ब्याज का भुगतान करता है, लेकिन परिपक्वता पर मूलधन नहीं लौटाता |
| [B]. ऐसा इक्विटी शेयर जो निश्चित वार्षिक प्रतिफल की गारंटी देता है |
| [C]. ऐसा कॉर्पोरेट बॉण्ड जो केवल लाभ अर्जित करने वाली कंपनियों द्वारा जारी किया जाता है |
| [D]. सामाजिक परियोजनाओं के लिए धन जुटाने का ऐसा साधन, जिसमें न तो ब्याज दिया जाता है और न ही मूलधन लौटाया जाता है |
[5]. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन-I: सागरमाला फाइनेंस कॉर्पोरेशन वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान भारत का पहला ब्लू बॉण्ड जारी करने जा रहा है।
कथन-II: ब्लू बॉण्ड्स ऐसे वित्तीय साधन हैं, जिनके माध्यम से केवल महासागर-अनुकूल परियोजनाओं तथा महत्वपूर्ण स्वच्छ जल संसाधनों के संरक्षण हेतु धन जुटाया जाता है।
उपरोक्त कथनों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प सही है?
| [A]. कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं तथा कथन-II, कथन-I की सही व्याख्या करता है। |
| [B]. कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं, किंतु कथन-II, कथन-I की सही व्याख्या नहीं करता है। |
| [C]. कथन-I सही है, किंतु कथन-II गलत है। |
| [D]. कथन-I गलत है, किंतु कथन-II सही है। |
सामयिक खबरें
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे


