- होम
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 11 जुलाई , 2026
[1]. हाल ही में निम्नलिखित में से कौन-सा भारतीय राज्य ‘वरिष्ठ नागरिक कल्याण हेतु समर्पित पृथक विभाग’, ‘वरिष्ठ नागरिक आयोग’ तथा ‘वृद्धजन बजट’ स्थापित करने वाला देश का पहला राज्य बना?
| [A]. तमिलनाडु |
| [B]. कर्नाटक |
| [C]. केरल |
| [D]. महाराष्ट्र |
[2]. हाल ही में चर्चा में रहा भारत का पहला मोबाइल स्मार्ट एल्गल लिक्विड ट्री (Smart Algal Liquid Tree-SALT) मुख्यतः किस उद्देश्य के लिए विकसित किया गया है?
| [A]. शहरी क्षेत्रों में सौर ऊर्जा का उत्पादन करना |
| [B]. सूक्ष्म शैवाल (Microalgae) के माध्यम से CO2 का अवशोषण कर ऑक्सीजन छोड़ते हुए वायु को शुद्ध करना |
| [C]. शैवाल की सहायता से औद्योगिक अपशिष्ट जल का उपचार करना |
| [D]. जलीय पौधों से जैव ईंधन (Biofuel) का उत्पादन करना |
[3]. हाल ही में चर्चा में रहा ‘सबांग बंदरगाह’ (Sabang Port) निम्नलिखित में से किस देश में स्थित है?
| [A]. मलेशिया |
| [B]. इंडोनेशिया |
| [C]. सिंगापुर |
| [D]. थाईलैंड |
[4]. हाल ही में जारी अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण (AISHE) 2023–24 के अनुसार, उच्च शिक्षा में सकल नामांकन अनुपात (GER) के मामले में निम्नलिखित में से किस राज्य ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया?
| [A]. केरल |
| [B]. कर्नाटक |
| [C]. तमिलनाडु |
| [D]. महाराष्ट्र |
[5]. हाल ही में चर्चा में रहे राष्ट्रीय निवेश एवं अवसंरचना कोष (National Investment and Infrastructure Fund-NIIF) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- राष्ट्रीय निवेश एवं अवसंरचना कोष (NIIF) की स्थापना वर्ष 2015 में अवसंरचना विकास तथा अन्य राष्ट्रीय महत्त्व के क्षेत्रों के लिए दीर्घकालिक पूंजी जुटाने के उद्देश्य से की गई थी।
- NIIF का पेशेवर प्रबंधन NIIF लिमिटेड द्वारा किया जाता है, जिसमें भारत सरकार की 49% हिस्सेदारी है।
- NIIF अवसंरचना कोष II का प्रस्ताव केवल नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश करने के लिए किया गया है।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 और 2 |
| [B]. केवल 2 और 3 |
| [C]. केवल 1 और 3 |
| [D]. 1, 2 और 3 |
सामयिक खबरें
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे


